Search

 
 
 

Jamtara News :  नशे में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर माधोपुर गांव में नशे में बेटे ने अपने पति की कुदाली से मारकर हत्या कर दी.
 

Jamtara : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर माधोपुर गांव में नशे में बेटे ने अपने पति की कुदाली से मारकर हत्या कर दी. 

 

Uploaded Image

 

गोविंद राय (60 वर्षीय) की पत्नी कुंती देवी के अनुसार, उनके पति और उनके बड़े बेटे ललित राय में मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. दोनों ही नशे की हालत में थे, जिससे मामला और बिगड़ गया. 

 

छोटे बेटे अशोक राय ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग कमरों में भेज दिया था. लेकिन कुछ ही देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि ललित राय ने कुदाली उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

 

Uploaded Image

 

कुंती देवी ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी आशा राय की शादी थी, जो धूमधाम से संपन्न हुई. सोमवार की सुबह बेटी की विदाई भी हो गई. शादी के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक मंगलवार को यह दर्दनाक घटना घट गई. 

 

Uploaded Image

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी, थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयुक्त कुदाली को जब्त कर लिया है.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही