Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में वज्रपात से बुजुर्ग की मौत, भैंस भी मरी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के पंचमुरिया गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंचमुरिया गांव निवासी सलीम मियां (65 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
मृत सलीम मियां.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पंचमुरिया गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंचमुरिया गांव निवासी सलीम मियां (65 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना में एक भैंस की भी मौत हो गई.

 


मिली जानकारी के अनुसार, सलीम मियां बुधवार को अपनी भैंस को लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सलीम मियां गंभीर रूप से झुलस गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके साथ मौजूद भैंस भी वज्रपात की चपेट में आकर मर गई.


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना परिजनों को दी. परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही