Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News :ढाई साल से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला, डीसी ने दिया निर्देश

डीसी आलोक कुमार ने कहा कि जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर ढाई साल से अधिक समय से कार्यरत स कर्मियों का जल्द स्थानांतरण किया जाए. इस निर्णय से लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थापित कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी.

Jamtara : जामताड़ा जिले में लंबे समय से जमे कर्मियों का तबादला होगा. डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में हुई जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया. डीसी ने कहा कि जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर ढाई साल से अधिक समय से कार्यरत स कर्मियों का जल्द स्थानांतरण किया जाए. इस निर्णय से लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थापित कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है.

 

 

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी, स्थानांतरण व पदस्थापन से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई. जिले में अनुकंपा का कोई भी मामला लंबित नहीं पाया गया. डीसी ने सभी विभागों से कर्मचारियों की स्थिति, स्वीकृत पद, कार्यरत बल व रिक्तियों की जानकारी ली. कुछ विभागों के समय पर प्रतिवेदन नहीं देने पर नाराजगी जताते हुए शाम तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी शम्भु कुमार सिंह, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही