Search

 
 
 

Jharkhand News : झारखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, आसनसोल मंडल में ब्लॉक से बदला शेड्यूल

आसनसोल मंडल में रेल लाइन पर मेंटेनेंस और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने 7 मई से 17 मई 2026 तक अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक लेकर यह काम करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
 

Ranchi : आसनसोल मंडल में रेल लाइन पर मेंटेनेंस और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने 7 मई से 17 मई 2026 तक अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक लेकर यह काम करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

 

रेलवे के अनुसार 7 मई से 9 मई तक आसनसोल और अंडाल स्टेशन के बीच रोजाना सुबह 8 बजे से 10 बजे तक डी स्ट्रेसिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान 63514 और 63513 आसनसोल बर्द्धमान आसनसोल मेमू ट्रेन तीन दिनों के लिए रद्द रहेगी. वहीं, 63519 और 63520 बर्द्धमान बोकारो स्टील सिटी मेमू ट्रेन 10 मई को आसनसोल तक ही चलेगी.

 

इसके अलावा 10 मई से 17 मई तक सीतारामपुर झाझा सेक्शन के मथुरापुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके कारण कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है. इनमें अंडाल जसीडीह, जसीडीह बांका, आसनसोल जसीडीह, जसीडीह झाझा और बैद्यनाथधाम आसनसोल जैसी ट्रेनें शामिल हैं. कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है और उनका संचालन बीच के स्टेशनों से ही किया जाएगा.

 

कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन भी किया गया है. बर्द्धमान झाझा और झाझा बर्द्धमान मेमू ट्रेनें कुछ तारीखों में आसनसोल तक ही चलेंगी. इसी तरह देवघर पटना और मोकामा जसीडीह से जुड़ी ट्रेनों का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा.

 

रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों का समय भी बदला है. हावड़ा देहरादून कुंभा एक्सप्रेस, कोलकाता दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस, हावड़ा दरभंगा एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस, एर्नाकुलम पटना एक्सप्रेस, रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस, धनबाद पटना इंटरसिटी और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में कुछ घंटों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही