Search

 
 
 

Ramgarh News : बरकाकाना के मुन्ना पासवान बने कांग्रेस के प्रदेश  सचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रकाकाना निवासी मुन्ना पासवान को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का सचिव बनाया गया है. उनके मनोनयन पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है. मुन्ना पासवान ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष करते बड़कागांव व रामगढ़ विधानसभा की सीट कांग्रेस के खाते में गयी थी.
 
कांग्रेस नेता मुन्ना पासवान का स्वागत करते कार्यकर्ता.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना निवासी मुन्ना पासवान को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का सचिव बनाया गया है. उनके मनोनयन पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है. मुन्ना पासवान ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष करते बड़कागांव व रामगढ़ विधानसभा की सीट कांग्रेस के खाते में गयी थी. वह जमीनी रूप से कार्यकर्ताओं से जुड़कर पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.

 


उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है. पार्टी का प्रदेश का पदाधिकारी बनना हमारे लिए गौरव की बात है. बरकाकाना गांधी मैदान दुर्गा मंडप आयोजित कार्यक्रम में मुन्ना पासवान का जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर प्रशांत पासवान, मोंटी पासवान,  कृष महतो,  सुजल पाठक,  तुषार सिंह, अनमोल प्रकाश पासवान,  रोशन पासवान, आलोक महतो, आदर्श चौधरी,  चंद्रकांत प्रजापति,  सनी हरि,  नीतीश कुमार, अनिल ठाकुर,  अभिषेक यादव सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही