Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News: राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को, HC के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे उद्घाटन

झारखंड के सभी जिलों में आयोजित इस वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन 9 मई को सम्मेलन कक्ष, 40 कोर्ट भवन, सिविल कोर्ट, रांची से किया जाएगा, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार सुजीत नारायण प्रसाद इसका उद्घाटन करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के सभी जिलों में आयोजित इस वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन 9 मई को सम्मेलन कक्ष, 40 कोर्ट भवन, सिविल कोर्ट, रांची से किया जाएगा, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार सुजीत नारायण प्रसाद इसका उद्घाटन करेंगे.

 

मौके पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य पीड़ितों / लाभुकों के बीच चेक एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी विगत कई सप्ताह से चल रही है.

 

इसमें सभी प्रकार के विवाद- पूर्व एवं आपराधिक सुलहनीय मामले, चेक बाउंस के मामले, बिजली चोरी के मामले, उत्पाद, वन, मापतौल के मामले, वैवाहिक प्रकृति के मामले और विभिन्न दीवानी मामलों का निष्पादन किया जाएगा. सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों में प्री लोक अदालत सिटिंग चल रही है. 

 

पक्षकार संबंधित डालसा में अथवा न्यायालय में आवेदन देकर अपने मामले को सूचीबद्ध करा सकते हैं. इस राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर करीब 300 बेंच का गठन किया गया है और डेढ़ लाख से ज्यादा लंबित मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही