Jamtara News : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जामताड़ा व नारायणपुर क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) पवन चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई व खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का जायजा लिया गया.
इसे भी पढ़ें
इस दौरान टीम ने जामताड़ा के अवंतिका फूड रेस्टोरेंट गार्डेन, नारायणपुर के बासपहाड़ी के राम लखन होटल, दिल्ली दरबार, न्यू मां तारा लाइन होटल रायडीह पबिया, आरएम लाइन एंड फैमिली रेस्टोरेंट पोसोई व खुशी लाइन होटल का जायजा लिया. अवंतिका फूड रेस्टोरेंट गार्डेन, राम लखन होटल, आरएम लाइन एंड फैमिली रेस्टोरेंट व खुशी लाइन होटल से पनीर के सैंपल लिये गए. सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी. टीम में विभाग के अरविंद प्रसाद, निकिता मोदी व अन्य कर्मी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

