Search

 
 
 

Jamtara News: भातुपुर में वज्रपात से जड़ी-बूटी विक्रेता की मौत, प्रशासन से मुआवजे की मांग

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव निवासी शाहजहां शेख (उम्र लगभग 45 वर्ष) की रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुपुर के पास है.
 

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव निवासी शाहजहां शेख (उम्र लगभग 45 वर्ष) की रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुपुर के पास है. जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख जड़ी-बूटी की दवा बेचने का काम करता था. 


वह मार्गोमुंडा हटिया दवाई बेचने के लिए निकला था. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात होने लगा. बताया जाता है कि भातुपुर के पास वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. 


मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण जड़ी-बूटी की दवा बेचकर करता था. उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों में मातम है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही