Search

 
 
 

Dhanbad News: अवैध लोहा लदे दो पिकअप वैन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कोयलांचल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लोहा तस्करी के खिलाफ पाथरडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध लोहा और केबल लदे दो पिकअप वैन को जब्त किया है.
 

Dhanbad: कोयलांचल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लोहा तस्करी के खिलाफ पाथरडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध लोहा और केबल लदे दो पिकअप वैन को जब्त किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहनों में BR 45GB 0711 और JH 10CX 7196 नंबर की पिकअप वैन शामिल हैं. जांच के दौरान एक वाहन में रेलवे से संबंधित लोहे का स्क्रैप लोड पाया गया जबकि दूसरे वाहन में बीसीसीएल का केबल लदा हुआ था.

 


पाथरडीह थाना पुलिस ने बताया कि रेलवे से संबंधित सामग्री बरामद होने के बाद वाहन और जब्त स्क्रैप को आगे की कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है.वहीं बीसीसीएल के केबल से जुड़े मामले में पाथरडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लोहा तस्करी के आरोप में राजू खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

 

जानकारी के मुताबिक झरिया, बनियाहिर और पाथरडीह क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लोहा और स्क्रैप कारोबार संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं. इस अवैध धंधे के कारण न केवल सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचता है बल्कि कई बार लोहे की अवैध कटाई के दौरान हादसे भी हो चुके हैं. बावजूद इसके तस्कर लगातार सक्रिय रहे हैं.

 

 

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में कई अवैध स्क्रैप गोदाम संचालित हैं जहां चोरी या अवैध रूप से काटे गए लोहे की खरीद-बिक्री की जाती है. पुलिस अब ऐसे नेटवर्क की भी जांच कर रही है जो इस कारोबार को संरक्षण या संचालन दे रहे हैं.

 

 

पाथरडीह थाना प्रभारी आंसू झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लोहा और केबल की खेप वाहन के माध्यम से ले जाई जा रही है.सूचना के आधार पर देर रात विशेष अभियान चलाकर दोनों पिकअप वैन को रोका गया. जांच में अवैध सामग्री मिलने के बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.उन्होंने कहा कि अवैध लोहा और स्क्रैप कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही