Search

 
 
 

Jamtara News : मिहिजाम में घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के लीलानगर में मंगलवार की दोपहर सोनिया मुर्मू के मकान में अचानक आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के लीलानगर में मंगलवार की दोपहर सोनिया मुर्मू के मकान में अचानक आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

 


घर से अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत आग बुझाने में जुट गये. लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. आग की तेज लपटों के कारण कुछ ही समय में घर का अधिकांश सामान जल गया. समय पर अग्निशमन वाहन के नहीं पहुंचने के कारण लोगों में नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि यदि दमकल गाड़ी समय पर पहुंचती, तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही