Search

 
 
 

Jamtara News : दुर्गा पूजा को लेकर कर्माटांड़ में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

Jamtara News: पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की और कागजातों की जांच की. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई.
 
कार की डिक्की की जांच करती पुलिस.

Jamtara News : जामताड़ा जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे के नेतृत्व में मिशन चौक व कालाझरिया में वाहनों की जांच की गई.

 

इसे भी पढ़ें


इस दौरान पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की और कागजातों की जांच की. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई.


थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है. पर्व को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है. ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मना सकें.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही