Jamtara : जामताड़ा के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम राजा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ विकास आनंद लांगोरी से प्रभार लिया. वसीम राजा जामताड़ा के 27वें एसडीपीओ बने हैं. पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने उनका स्वागत किया.
एसडीपीओ वसीम राजा ने कहा कि यह उनकी पहली पोस्टिंग है. वह पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. कहा कि एसपी के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र की विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.
एसडीपीओ ने कहा कि जामताड़ा देशभर में साइबर अपराध के मामलों को लेकर चर्चित रहा है. ऐसे में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment