Search

 
 
 

Jamtara News: दिवंगत रूपी सोरेन के लिए झामुमो के जामताड़ा प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक

Jamtara News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को लेकर जामताड़ा जिले के प्रतिनिधिमंडल ने संवेदना व्यक्त की है. प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के लिए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की.
 
सीएम से संवेदना व्यक्त करते प्रतिनिधिमंडल

Jamtara News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जामताड़ा जिले के प्रतिनिधिमंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रतिनिधिमंडल में जामताड़ा के झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल समेत अन्य सदस्य शामिल रहे. सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

 

प्रदीप मंडल ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए मां का निधन अपूरणीय क्षति होती है. ऐसे कठिन समय में अपनों का साथ और संवेदना दुख सहने की शक्ति प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहना और उन्हें सांत्वना देना सभी का मानवीय दायित्व है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही