Search

 
 
 

Jamtara News : महिला स्वास्थ्यकर्मी के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कुतुबुद्दीन फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में अनुसंधान जारी है. आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने बाद ही होगी.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी के कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने फरार आरोपी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. वह शहरडाल का रहने वाला है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


इस संबंध में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने पिछले 7 सितंबर को मिहिजाम थाना में लिखित शिकायत दी थी. आवेदन में उसने कुतुबुद्दीन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. शिकायत के आधार पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.


पुलिस ने बताया कि कुतुबुद्दीन फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रदीप राणा और मामले के अनुसंधानकर्ता प्रकाश सेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है. आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने बाद ही हो पाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही