Search

 
 
 

Jamtara News : 77वें वन महोत्सव में मंत्री इरफान ने किया पौधरोपण, जिले में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. कहा कि वन वाली पीढ़ियों का सबसे बड़ा आधार हैं.
 
पौधरोपण करते मंत्री इरफान अंसारी व अन्य.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के मिरगा गांव में 77वें वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. कहा कि वन वाली पीढ़ियों का सबसे बड़ा आधार हैं. पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए.

 

जामताड़ा की खबर के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


मंत्री ने बताया कि मिरगा गांव में वन महोत्सव के तहत फिलहाल करीब 8 हजार पौधे लगाए जाएंगे. वहीं, पूरे जिले में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कहा कि झारखंड सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है. हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.


समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक आर थांगा पांडियन, जामताड़ा डीसी आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह, डीएफओ राहुल कुमार, प्रखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही