Search

 
 
 

Jamtara News : कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में अधेड़ की पिटाई , मामला दर्ज

शहर के टावर चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप शुक्रवार शाम एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. मामले में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कर जामताड़ा थाना कांड संख्या-81/2026 के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
 

Jamtara :  शहर के टावर चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप शुक्रवार शाम एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा शुक्रवार शाम रोज की तरह कोचिंग पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान टावर चौक के पास सर्खेलडीह मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय सोहनलाल गुप्ता ने कथित तौर पर छात्रा के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया. आरोपी की हरकत से घबराने के बजाय छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसका विरोध किया.

 

बताया जाता है कि छात्रा ने शोर मचाते हुए पास में पड़े पत्थर उठाकर आरोपी की ओर फेंका. छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

 

सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में लिया.  पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस जामताड़ा थाना कांड संख्या-81/2026 के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही