Search

 
 
 

Jamtara News : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाच में जुटी पुलिस

Jamtara News :मृतक की पहचान दक्षिणबहाल क्षेत्र के असंहेरिया गांव निवासी शिवशंकर साधु (पिता कमल साधु) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर JH 21 R 1042) से धनबाद की ओर जा रहे थे.
 
जामताड़ा थाना

Jamtara News : सदर थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत भंडारों के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

मृतक की पहचान दक्षिणबहाल क्षेत्र के असंहेरिया गांव निवासी शिवशंकर साधु (पिता कमल साधु) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर JH 21 R 1042) से धनबाद की ओर जा रहे थे.

 

इसी दौरान भंडारों के समीप सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जुट गए. जानकारी मिलने पर जामताड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची. सहायक अवर निरीक्षक जय किशोर मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

 

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे. अपनों का शव देखकर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. मुखिया प्रतिनिधि गुलाम मुर्मू ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही