Search

 
 
 

Jamtara News : महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- जामताड़ा एसपी

Jamtara News: एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि लंबित वारंटों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें. साथ ही महिला सुरक्षा और निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरतें.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एसपी शम्भू कुमार सिंह.

Jamtara News : जामताड़ा एसपी शम्भू कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में पिछले महीने जिले में दर्ज महत्वपूर्ण आपराधिक कांडों की बिंदुवार समीक्षा की गई. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर दिशा-निर्देश दिए. कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/after-becoming-an-mla-pradeep-prasad-reneged-on-returning-5-crore-rupees-he-had-taken-under-pretext-of-facilitating-land-acquisition 


एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि लंबित वारंटों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें. साथ ही महिला सुरक्षा और निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरतें. लोगों की शिकायतों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


बैठक में पिछले दिनों पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका की भी समीक्षा की गई. बैठक में जामताड़ा एसडीपीओ वसीम रजा, नाला एसडीपीओ किशोर तिर्की, साइबर डीएसपी अमित रविदास, मुख्यालय डीएसपी नीलम कुजूर सहित जिले के सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही