Search

 
 
 

Jamtara News :  न OTP न कॉल... फिर भी खाते से गायब हुए 61 हजार

अपराधियों ने 5-5 हजार रुपये की 12 निकासी और बाद में 1 हजार रुपये की उड़ा लिए. हैरानी की बात यह है कि पीड़ित को न तो कोई संदिग्ध कॉल आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी साझा किया था.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों ने एक मजदूर की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया. नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटांड़ निवासी कमरुल अंसारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 61 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित ने इसकी शिकायत जामताड़ा साइबर थाना में की है. पुलिस जांच में जुटी है.

 

जानकारी के अनुसार, कमरुल अंसारी मुंबई स्थित एक निर्माण कंपनी में मजदूरी करते हैं. उनका बैंक ऑफ इंडिया, नारायणपुर शाखा में खाता है, जिसमें कुल 61 हजार रुपये जमा थे. 29 व 30 मई की दरम्यानी रात करीब 2 बजे साइबर अपराधियों ने उनके खाते से फोनपे (PhonePe) के माध्यम से कई ट्रांजैक्शन कर पूरी राशि निकाल ली.

 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 5-5 हजार रुपये की 12 निकासी और बाद में 1 हजार रुपये की उड़ा लिए. हैरानी की बात यह है कि पीड़ित को न तो कोई संदिग्ध कॉल आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी साझा किया था.

 

कमरुल अंसारी ने बताया कि वह स्वयं भी ऑनलाइन लेनदेन के लिए फोनपे का उपयोग करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते तक पहुंच कैसे बनाई. खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की नारायणपुर शाखा से संपर्क किया. बैंक अधिकारियों ने उन्हें खाते का स्टेटमेंट उपलब्ध कराया.

साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस फोनपे ट्रांजैक्शन, बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही