Search

CM हेमंत से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोडरमा के हजारों छात्र-छात्राओं को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हस्तांतरित कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को एक बार पुनः अवगत कराया.
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व में भी पत्राचार एवं मुलाकात के माध्यम से इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष रखा जा चुका है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सकारात्मक पहल करेगी.

मुलाकात के दौरान राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही