Search

 
 
 

Ranchi News : बेड़ो पड़हा जतरा महोत्सव 3 जून को, सीएम हेमंत होंगे मुख्य अतिथि

उरांव जनजाति और आदिवासी संस्कृति की पहचान बन चुके ऐतिहासिक बेड़ो पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन 3 जून को बेड़ो बाजार टांड़ में किया जाएगा. महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को मोरहाबादी में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां पड़हा राजाओं ने कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया.
 
  • सांस्कृतिक महाकुंभ में जुटेंगे सैकड़ों पड़हा राजा

Ranchi :  उरांव जनजाति और आदिवासी संस्कृति की पहचान बन चुके ऐतिहासिक बेड़ो पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन 3 जून को बेड़ो बाजार टांड़ में किया जाएगा. महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को मोरहाबादी में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां पड़हा राजाओं ने कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया. 

 

आयोजकों ने बताया कि इस सांस्कृतिक महासंगम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. महोत्सव की अध्यक्षता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं स्वर्गीय करमचंद भगत के पुत्र डॉ. रविन्द्र नाथ भगत करेंगे.

 

कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, चमरा लिंडा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत और विधायक राजेश कच्छप सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है.

 

संवाददाता सम्मेलन में वक्ताओं ने बताया कि बेड़ो जतरा का 60 वर्ष पूरा हो रहा है. इसकी शुरुआत वर्ष 1967 में हुई थी, जब स्वर्गीय करमचंद भगत विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके अगले वर्ष 1968 में चीरी गोलीकांड और धारा 144 लागू होने के बावजूद आदिवासी समाज ने पारंपरिक हथियारों, हाथी-घोड़ों और गाजे-बाजे के साथ जतरा का आयोजन कर अपनी एकता, साहस और सांस्कृतिक अस्मिता का परिचय दिया था. 

 

इस वर्ष के महोत्सव में प्रसिद्ध लोक कलाकार मुकुंद नायक और मधु मंसूरी के लोकगीत विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे. आयोजन समिति ने लोगों से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर अपनी संस्कृति, परंपरा और पड़हा व्यवस्था को सशक्त बनाने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही