Search

 
 
 

Dhanbad : ढुलू महतो का दावा- कुजामा परियोजना से रोजाना 200 हाइवा कोयला अवैध रूप से बाहर भेजा जा रहा

Dhanbad : झरिया क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों की आड़ में कथित कोयला चोरी, स्थानीय मजदूरों के रोजगार पर संकट और जबरन विस्थापन के मुद्दे को लेकर ढुलू महतो ने बीसीसीएल और निजी कंपनियों पर तीखा हमला बोला है.
 
  • पुनर्वास के बिना विस्थापन नहीं होने देंगे : सांसद ढुलू महतो

Dhanbad : झरिया क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों की आड़ में कथित कोयला चोरी, स्थानीय मजदूरों के रोजगार पर संकट और जबरन विस्थापन के मुद्दे को लेकर ढुलू महतो ने बीसीसीएल और निजी कंपनियों पर तीखा हमला बोला है. 

 

लोदना क्षेत्र के जीनागोरा माड़ी गोदाम मोहल्ले में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुनर्वास की समुचित व्यवस्था किए बिना गरीबों और स्थानीय लोगों को डराकर उजाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

सांसद ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनियों की कार्यप्रणाली से स्थानीय मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन स्थानीय श्रमिकों को मैनुअल लोडिंग का काम देने के लिए कोयले की कमी का हवाला देता है, जबकि दूसरी ओर कुजामा परियोजना से रात के अंधेरे में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयले की कथित तस्करी हो रही है.

 

ढुलू महतो ने दावा किया कि कुजामा परियोजना से रोजाना लगभग 200 हाइवा कोयला अवैध रूप से बाहर भेजा जा रहा है. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कोयला चोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही कहा कि स्थानीय लोगों के अधिकारों और रोजगार की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे.

 

जनसभा में उपस्थित लोगों ने भी विस्थापन, रोजगार और क्षेत्र में बढ़ रही कथित अवैध गतिविधियों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं. सांसद ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही