Search

 
 
 

Saraikela News : 7 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर दूसरे जिले में छिपा था

पुलिस के मुताबिक, पातुई बोयपाई के खिलाफ खरसावां थाना में कांड संख्या 08/18 (7 फरवरी 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपी पातुई बोयपाई लंबे समय से फरार था. कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे वारंटी पातुई बोयपाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपना नाम बदलकर दूसरे जिले में रह रहा था. खरसावां थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्ट के आधार पर उसे दबोचने में सफलता हासिल की.

 

पुलिस के मुताबिक, पातुई बोयपाई के खिलाफ खरसावां थाना में कांड संख्या 08/18 (7 फरवरी 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपी पातुई बोयपाई लंबे समय से फरार था. कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था.

 

जांच के दौरान पता चला कि पातुई बोयपाई ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया था. वह केदार बोयपाई के नाम से चाईबासा क्षेत्र में रह रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके.

 

खरसावां पुलिस को हाल ही में आरोपी के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे खरसावां थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वह करीब 7 वर्षों से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही