Search

 
 
 

Jamshedpur News : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह, 133 छात्रों को मिली डिग्री

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं होते, बल्कि लोगों की उम्मीदों और मानवता के संरक्षण का भी प्रतीक हैं. उन्होंने नवस्नातक डॉक्टरों से चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम मानकर कार्य करने की अपील की.
 
छात्र को डिग्री प्रदान करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) का पहला दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. उन्होंने पहले एमबीबीएस बैच (2020-21) के कुल 133 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की.


कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका था जब छात्रों को चिकित्सा की डिग्री दी गई. कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थान के अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी शामिल होने वाले थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके. हालांकि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से समारोह में भाग लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दीं.

 

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं होते, बल्कि लोगों की उम्मीदों और मानवता के संरक्षण का भी प्रतीक हैं. उन्होंने नवस्नातक डॉक्टरों से चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम मानकर कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की संवेदनशीलता और समर्पण ही स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाता है.

 

राज्यपाल ने जमशेदपुर और टाटा समूह की सामाजिक प्रतिबद्धता की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने उद्योग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है. उन्होंने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही