Search

 
 
 

Jamtara News : NGT रोक बेअसर, दो दिनों में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News : बुधवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है. ट्रैक्टर चालक से बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए. लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर नारायणपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया.
 
ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News : जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने लगातार दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े हैं. 

 

बुधवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है. ट्रैक्टर चालक से बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए. लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका.

 

इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर नारायणपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया. इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी जामताड़ा थाना क्षेत्र स्थित कंटकी गांव के समीप माइनिंग इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया था. 

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जा रहा है कि गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर बालू लदे वाहनों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि खनन विभाग की छापेमारी में अवैध परिवहन पकड़ा जा रहा है, तो प्रखंड स्तर पर गठित एनजीटी टास्क फोर्स की नियमित निगरानी कितनी प्रभावी है.

 

स्थानीय लोगों ने अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित जांच और कार्रवाई की मांग की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही