Search

 
 
 

Jamtara News :  यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, आठ महिलाएं घायल, वाहन जब्त

शहर के कबाइंड बिल्डिंग रोड स्थित सर्किट हाउस के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. इस हादसे में आठ महिलाओं के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
 

Jamtara :   शहर के कबाइंड बिल्डिंग रोड स्थित सर्किट हाउस के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. इस हादसे में आठ महिलाओं के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

 

इसी दौरान वहां से गुजर रहे जामताड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण ने मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया.

 

घायलों में चांदमुनी टुडू, पूनम मुर्मू, रसामुनी टुडू समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं. घायलों ने बताया कि वे ऑटो से पंजाब नेशनल बैंक जा रही थीं. इसी दौरान सर्किट हाउस के समीप वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गई.

 

Uploaded Image

 

ऑटो चालक दुर्योधन महतो ने बताया कि वह नवाकोल से सवारियों को लेकर जामताड़ा आ रहा था. सामने से एक बोलेरो और टोटो आने के कारण वाहन असंतुलित हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई.

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही