Search

 
 
 

Jamtara News :  पुलिस ने दो साइबर अपराधी किया गिरफ्तार

Jamtara News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्ताक अंसारी (23 वर्ष), पिता समरुद्दीन मियां, ग्राम शहरपुरा, थाना जामताड़ा तथा मो. आमजाद अंसारी (41 वर्ष), पिता आजाद अंसारी, ग्राम जियाजोरी, थाना मिहिजाम, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है.पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं.
 
दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jamtara News : पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

पुलिस के अनुसार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में पु०नि० प्रशांत कुमार, पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता और पु०अ०नि० हीरालाल महतो की टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्ताक अंसारी (23 वर्ष), पिता समरुद्दीन मियां, ग्राम शहरपुरा, थाना जामताड़ा तथा मो. आमजाद अंसारी (41 वर्ष), पिता आजाद अंसारी, ग्राम जियाजोरी, थाना मिहिजाम, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है.पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं.

 

दूसरे लोगों के नाम पर सिम लेकर करते थे साइबर ठगी


पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों आरोपी मिलकर मोबाइल फोन और दूसरे व्यक्तियों के नाम पर जारी सिम कार्ड फर्जी तरीके से प्राप्त कर साइबर ठगी का काम करते थे. इसके अलावा वे कुछ साइबर अपराधियों से गिफ्ट वाउचर आधी कीमत में प्राप्त कर उन वाउचर के माध्यम से सामान खरीदने का काम भी करते थे.पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.

 

इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 54/26 बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही