Jamtara News : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के हटिया स्थित ज्वेलरी दुकान में करीब ढाई साल पहले लूटकांड की घटना हुई थी. पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया. करमाटांड़ थाना के एसआई जॉन मिंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमराटांड़ निवासी आरोपी हामिद अंसारी व लोहरबंधा के पाचू अंसारी के घर पहुंचकर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने परिजनों व आसपास के लोगों को बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि दोनों आरोपियों ने अदालत या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया, तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी करमाटांड़ थाना कांड संख्या 21/24 में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं.
ज्वेलरी दुकान में 9 फरवरी 2024 को हुई थी लूट
पुलिस के अनुसार, नौ फरवरी 2024 की रात हटिया प्लाट स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे. घटना के बाद करमाटांड़ थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने लूटकांड में सात आरोपियों को चिह्नित किया था.
आरोपियों में कुरुवा निवासी जाकिर अंसारी, लोहरबांदा निवासी शमशेर अंसारी व पंचू मियां, करमाटांड़ निवासी शाकिर अंसारी, फतेहपुर निवासी महबूब अंसारी, अमराटांड़ निवासी हामिद अंसारी और लोहरबंधा निवासी पाचू अंसारी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि हामिद अंसारी और पाचू अंसारी अब भी फरार हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

