Search

 
 
 

Jamtara News : जुए अड्डे पर पुलिस का छापा, पांच बाइक और 4300 रुपये जब्त

Jamtara News : हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से पांच दोपहिया वाहन, ताश की गड्डी, 4300 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है.पुलिस के अनुसार, मोहनपुर हुचुकपाड़ा मेला परिसर में कुछ लोगों के एकत्रित होकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी.
 
जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी

Jamtara News : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हुचुकपाड़ा मेला परिसर में कथित रूप से संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे लोग ताश की पत्तियां और रुपये छोड़कर फरार हो गए. 

 

 

हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से पांच दोपहिया वाहन, ताश की गड्डी, 4300 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है.पुलिस के अनुसार, मोहनपुर हुचुकपाड़ा मेला परिसर में कुछ लोगों के एकत्रित होकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी.

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की. पुलिस वाहन को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई और सभी मौके से भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां से 52 पत्तों वाली ताश की गड्डी, 4300 रुपये नकद और चोकर से भरा एक बोरा बरामद किया गया.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच बाइक भी जब्त की हैं. इनमें टीवीएस बाइक (JH21M-6706), बजाज पल्सर (JH21R-5276), बजाज सीटी (JH21L-4525), हीरो होंडा स्प्लेंडर (WB38Q-0153) और एक अन्य बाइक (WB38E-8960) शामिल हैं.

 

इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के आवेदन पर बिंदापाथर थाना कांड संख्या 68/2026 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब फरार लोगों की पहचान करने के साथ-साथ जब्त बाइकों के मालिकों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही