Search

 
 
 

Jamtara News: नाबालिग को पुलिस ने बेंगाबाद से किया बरामद, 25 जून से था लापता

नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल गांव से 25 जून को लापता हुए नाबालिग लड़के को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है. लड़का गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बारासोली गांव से मिला.
 

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल गांव से 25 जून को लापता हुए नाबालिग लड़के को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है. लड़का गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बारासोली गांव से मिला.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बेंगाबाद से हुआ बरामद

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि नाबालिग अपने बहन के घर दक्षिण बहाल गांव आया हुआ था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर उसके पिता ने नारायणपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.


पुलिस ने तत्काल मामले में जांच शुरू की और तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बारासोली गांव से नाबालिग को सकुशल बरामद किया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति के द्वारा परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही