Search

 
 
 

Jamtara News: रिद्धि ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर दिया झांसा, एक लाख के गहने लेकर उचक्के फरार

शहर के नर्सिंग होम रोड स्थित रिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम दो उचक्कों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
 

Jamtara: शहर के नर्सिंग होम रोड स्थित रिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम दो उचक्कों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

दुकान मालिक दीनदयाल अग्रवाल के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे दो व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे. दोनों ने सोने के आभूषण देखने की इच्छा जताई. दुकानदार ने उन्हें कई आभूषण दिखाए, जिनमें से उन्होंने सोने के दो लॉकेट पसंद किए. इसके बाद दोनों ने दुकानदार को बताया कि उनकी पत्नी पास के ही एक ब्यूटी पार्लर में है. उन्होंने दो हजार रुपये एडवांस के रूप में जमा कराते हुए कहा कि पत्नी को साथ लेकर कुछ ही देर में लौटेंगे और आभूषण ले जाएंगे.

 

दोनों के जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दुकानदार को संदेह हुआ. उन्होंने दुकान में रखे मंगलसूत्र और लॉकेट के डिब्बों की दोबारा जांच की. जांच के दौरान दो सोने के लॉकेट गायब मिले. इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं. आरोप है कि दोनों ने दुकानदार की नजर बचाकर आभूषण गायब कर दिए और वहां से निकल गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दुकान पहुंचकर जांच की. पुलिस दुकान के अलावा आसपास के प्रतिष्ठानों और प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. दिनदहाड़े व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है. व्यवसायियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही