Search

 
 
 

Jamtara News: लोधीरिया बूथ पर SIR को लेकर सवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप

Jamtara News: समीक्षा के लिए पहुंचे भाजपा बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और कई दस्तावेज भी प्रस्तुत किए. ग्रामीणों का आरोप था कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आधार कार्ड के साथ जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है.
 
लोगों ने बीएलए से की शिकायत

Jamtara News: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर अंचल अंतर्गत लोधीरिया गांव स्थित बूथ संख्या 115 पर मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर शिकायतें की है. समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने बीएलओ पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे मांगने, दस्तावेजों को लेकर अनावश्यक परेशानी देने और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.


इसे भी पढ़ें:

 

भाजपा बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और कई दस्तावेज भी प्रस्तुत किए. ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आधार कार्ड के साथ जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार दस्तावेजों की इस प्रक्रिया को लेकर कई पात्र लोग परेशान हैं और कुछ मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाने की आशंका बनी हुई है.

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बीएलओ एवं उनके पुत्र द्वारा उन्हें धमकी दी गई. ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए किसी भी बीएलओ को पैसे देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर पैसे की मांग की गई है या मतदाताओं को धमकाया गया है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

 

मिश्रा ने बूथ संख्या 115 की शिकायतों की तत्काल जांच कराने की मांग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं निर्वाचन आयोग से की. उन्होंने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 383 बूथों पर SIR प्रक्रिया की समीक्षा कराने की भी मांग रखी, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने 19 सितंबर को आयोजित प्रशासनिक कैंप में भी अधिकारियों के समक्ष इन समस्याओं को उठाया था. इसके बावजूद अब दोबारा शिकायत सामने आना गंभीर विषय है. हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप SIR की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होनी चाहिए. यदि जांच में किसी बीएलओ या संबंधित कर्मी की भूमिका नियमों के विपरीत पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. 

 

मौके पर पूर्व मुखिया चेतन मरांडी, भाजपा बीएलए-2 सह पबिया मंडल उपाध्यक्ष शंभूनाथ हेंब्रम, मांझी हाड़ाम खुदीराम मरांडी, प्राणिक सूर्य चंद्र मरांडी, गोडेत संतु मरांडी, प्रगना शंभूनाथ हेंब्रम, नरेश बेसरा, लखीराम हसदा, सुधीर मरांडी, हीरालाल हंसदा, धनेश्वर मरांडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

 

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी के अनुसार SIR प्रक्रिया में BLO की भूमिका मतदाताओं को प्रक्रिया में सहायता देने और गणना प्रपत्र आदि उपलब्ध कराने की है. मतदाता अपनी स्थिति एवं आवेदन संबंधी जानकारी निर्वाचन आयोग के Voters' Services Portal पर भी देख सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही