Search

 
 
 

Jamtara News : बागडेहरी में अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापा, 30 लीटर शराब जब्त

Jamtara News: पुलिस ने मौके से करीब 6 जरकिन में रखा कुल 30 लीटर महुआ शराब,  तीन डेगची व अन्य सामान जब्त किये हैं. मामले में भट्ठी संचालक जोगपहाड़ी निवासी विल्पव मंडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
 
छापेमारी करती टीम.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगपहाड़ी गांव स्थित अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी कर करीब 30 लीटर महुआ शराब जब्त की. मामले में भट्ठी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस ने मौके से करीब 6 जरकिन में रखा कुल 30 लीटर महुआ शराब,  तीन डेगची व अन्य सामान जब्त किये हैं. मामले में भट्ठी संचालक जोगपहाड़ी निवासी विल्पव मंडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कितने समय से की जा रही थी तथा इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही