Search

 
 
 

Jamtara News : जिले में पेयजल की समस्याओं का त्वरित समाधान करें- नलिन सोरेन

दिशा की बैठक में सांसद नलिन सोरेन ने जिले में पेयजल संकट को गंभीर बताते हुए जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
दिशा की बैठक में भाग लेते सांसद नलिन सोरोन, विधानसभा अध्यक्ष व अन्य.

 दिशा की बैठक में जलापूर्ति, भूमि अधिग्रहण व अवैध खनन पर सख्त निर्देश


Jamtara : जामताड़ा जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई. समिति के अध्यक्ष सह दुमका सांसद नलिन सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं ल लंबित परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए.

 

सांसद नलिन सोरेन ने जिले में पेयजल संकट को गंभीर बताते हुए जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही मोंथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाने में तेजी लाने पर जोर दिया. बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की धीमी प्रगति और तकनीकी बाधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया.

 

भू-अर्जन विभाग की समीक्षा में विभिन्न परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताई गई और रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भूमि अधिग्रहण व मुआवजा प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने पर जोर दिया. बैठक में सड़क, पुल-पुलिया व अन्य परियोजनाओं में तेजी लाने, बजराघाट में अवैध बालू खनन पर सख्ती बरतने और अतिरिक्त पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई.


बरसात को देखते हुए मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में डीडीटी छिड़काव व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जेएसएलपीएस की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. बैठक में सारठ विधायक उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह, जामताड़ा डीसी आलोक कुमार, डीडीसी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही