Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में सड़क हादसा, टोटो चालक घायल

Jamtara News: आनंद मंडल टोटो लेकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. इसी दौरान टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ठेले से टकरा गया. हादसे में आनंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर बस स्टैंड के समीप सड़क हादसे में एक टोटो चालक घायल हो गया. घायल चालक की पहचान शहरपुर गांव निवासी आनंद मंडल के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, आनंद मंडल टोटो लेकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. इसी दौरान टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ठेले से टकरा गया. हादसे में आनंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही