Search

 
 
 

Jamtara News :  डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत,दो घायल, विरोध में सड़क जाम

शहर के दुमका रोड स्थित रामजसराय गोपीराम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में घुसने के दौरान एक स्कूटी सवार डंपर के नीचे आ गया. इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. मृतक की पहचान रोनित रॉय (तीलाबाद निवासी) के रूप में हुई है.
 

Jamtara  : शहर के दुमका रोड स्थित रामजसराय गोपीराम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में घुसने के दौरान एक स्कूटी सवार डंपर के नीचे आ गया. इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. मृतक की पहचान रोनित रॉय (तीलाबाद निवासी) के रूप में हुई है.   

 

Uploaded Image

 


वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते धनबाद रेफर कर दिया गया है.  घटना में एक युवक की मौत के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया. आक्रोशित लोगों ने दुमका रोड मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया.

 


 मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे साइडिंग से कोयला खाली करके डंपर तेल भराने के लिए पेट्रोल पंप में घुस रहा था. इस दौरान पीछे से आ रही स्कूटी पर सवार तीनों युवक भी पेट्रोल पंप में घुसे. इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से तीनों युवक स्कूटी सहित डंपर के नीचे आ गए.

 

घटना के वक्त टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा. जिनमें से एक की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही