Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : मेटा ग्लोबल हैकथॉन में करमाटांड़ के शोएब को देश में पहली रैंक

करमाटांड़ निवासी शोएब समा ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए मेटा ग्लोबल हैकाथॉन में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. वहीं, उसकी ग्लोबल रैंक-7 है. अपनी इस उपलब्धि से शोएब ने जामताड़ा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है.
Advertisement
Advertisement
शोएब समा.

Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ निवासी शोएब समा ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए मेटा ग्लोबल हैकाथॉन में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. वहीं, उसकी ग्लोबल रैंक-7 है. अपनी इस उपलब्धि से शोएब ने जामताड़ा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है. वर्तमान में वह विश्व की प्रतिष्ठित टेक कंपनी रिप्पलिंग में कार्यरत हैं.

 

शोएब ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और छात्र जीवन में विश्वविद्यालय की टेक्निकल सोसाइटी के अध्यक्ष भी रहे. उन्होंने EY मशीन लर्निंग प्रतियोगिता में भी ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की तथा "वर्ल्ड्स बेस्ट क्विजर अवॉर्ड" से सम्मानित हुए.

 

तकनीकी उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. उन्हें यूनाइटेड नेशंस एकेडमी व मिलेनियम कैंपस नेटवर्क की प्रतिष्ठित मिलेनियम फेलोशिप के लिए चुना गया था. शोएब देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नवाचार, तकनीकी शिक्षा और करियर निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही