Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : मिहिजाम में थार व टेंपो की टक्कर में दो लोग घायल, धनबाद रेफर

मिहिजाम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़ के समीप हाइवे पर गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तेज रफ्तार थार वाहन और रसगुल्ला लेकर जा रहे मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई.
Advertisement
Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त वाहन और जुटी भीड़.

Jamtara : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़ के समीप हाइवे पर गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तेज रफ्तार थार वाहन और रसगुल्ला लेकर जा रहे मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क का घुमावदार मोड़ होने के कारण दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गए. तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण थार वाहन सीधे मालवाहक टेंपो से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

 

घायलों में मिहिजाम के किशन नगर निवासी नितेश कुमार व बिंदापाथर के पारसी गांव निवासी चंद पहाड़िया शामिल हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, जामताड़ा पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही