Jamtara News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर गरीब, आदिवासी, दलित, मुस्लिम, मूलवासी और आम लोगों को दस्तावेज जुटाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है. लोग अपना काम-धंधा छोड़कर दस्तावेजों और सत्यापन की प्रक्रिया में लगे हैं.
इसे भी पढ़ें
डॉ. अंसारी ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में दस्तावेज, फॉर्म और सत्यापन की प्रक्रिया गरीबों के लिए कठिन है. उन्होंने चेतावनी दी कि SIR नहीं रोका गया तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज किया जाएगा.
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया. उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच और बर्खास्तगी की मांग की. उन्होंने मीडिया में सामने आई उन रिपोर्टों का हवाला दिया, जिनमें दो चुनाव आयुक्तों द्वारा मतदाता सूची, Form-6 और चुनावी डेटा से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्ति जताए जाने की बात कही गई है.
डॉ. अंसारी ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता है. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए और प्रक्रिया की पारदर्शी समीक्षा जरूरी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

