Search

 
 
 

Jamtara News : एसपी ने की साइबर मामलों की समीक्षा, पुराने कांडों को जल्द निबटाने का निर्देश

Jamtara News : एसपी शंभू कुमार सिंह ने जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की. कहा कि थाना में दो वर्ष या उससे अधिक समय से साइबर अपराध के जितने भी मामले लंबित हैं, उन सभी को एक माह के अंदर निष्पादित करें.
 
समीक्षा करते एसपी शंभू कुमार सिंह.

Jamtara News : जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह सोमवार को साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की. उन्होंने साइबर डीएसपी अमित कुमार व थाना इंस्पेक्टर राजेश मंडल से साइबर मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली. लंबित मामलों का भी अवलोकन किया.

इसे भी पढ़ें


एसपी ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना में दो वर्ष या उससे अधिक समय से साइबर अपराध के जितने भी मामले लंबित हैं, उन सभी को एक माह के अंदर निष्पादित करें. इसे प्राथमिकता से लें. उन्होंने साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने और अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही