Search

 
 
 

Jamtara News : सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीसी

डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ से हुई क्षति का जायजा लेने के साथ-साथ अधिकारियों और डॉक्टरों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही.
 
  • डीसी ने अस्पताला में तोड़फोड़ से हुई क्षति का लिया जायजा

Jamtara : जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद भड़की हिंसा और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ से हुई क्षति का जायजा लेने के साथ-साथ अधिकारियों और डॉक्टरों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही.

 


डीसी ने निबंधन काउंटर, मातृत्व वार्ड, लेबर रूम, जनरल वार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया. अस्पताल उपाधीक्षक व ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से घटना की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखने के निर्देश दिए. कहा कि प्रसूता की मौत और उसके बाद अस्पताल में हुई तोड़फोड़, दोनों मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में क्षतिग्रस्त काउंटर, उपकरणों और अन्य संपत्तियों का भी आकलन किया गया. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल उपाधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, सभी सीसीटीवी कैमरों को  कार्यशील रखने और चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया.


डीसी ने निर्माणाधीन आईसीयू व जनरल वार्ड का भी जायजा लिया. अधिकारियों को आईसीयू को जल्द क्रियाशील बनाने के लिए आवश्यक संसाधन, उपकरण और सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही