Search

 
 
 

Jamtara News : एनकाउंटर के 8 घंटे बाद घटनास्थल से हटाया गया सुजीत सिन्हा का शव, FSL ने जुटाए अहम साक्ष्य

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पुलिस एनकाउंटर के करीब आठ घंटे बाद हटाया गया. इससे पहले सोमवार की सुबह रांची से पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की और खून के नमूने, फिंगरप्रिंट, हथियारों से जुड़े साक्ष्य, कारतूस के खोखे समेत कई अहम सबूत जुटाए. जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
 

Jamtara :  झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पुलिस एनकाउंटर के करीब आठ घंटे बाद घटनास्थल से हटाया गया. इससे पहले सोमवार की सुबह रांची से पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की और खून के नमूने, फिंगरप्रिंट, हथियारों से जुड़े साक्ष्य, कारतूस के खोखे समेत कई अहम सबूत जुटाए. जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

 

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार, रविवार रात साहिबगंज जेल से धनबाद सेंट्रल जेल ले जाते समय जामताड़ा के सुपायडीह गांव के पास कैदी वाहन का टायर पंचर हो गया था. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने एक जवान की इंसास राइफल छीन ली और भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.

 

Uploaded Image

 

घटना के बाद जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. फॉरेंसिक जांच पूरी होने तक साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस अब पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही