Search

 
 
 

Jamtara News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर किया हाथ साफ

Jamtara News : प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खुला मिला. कक्ष के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला भी टूटा हुआ था. अंदर जाकर जांच करने पर कंप्यूटर कक्ष से चार मॉनिटर, चार माउस, चार की-बोर्ड, दो बैटरी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले.
 
स्कूल में चोरी

Jamtara News : नारायणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर बच्चों की पढ़ाई में उपयोग आने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया. शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक भुनेश्वर रजवार को चोरी की घटना की जानकारी हुई.

 

 

प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खुला मिला. कक्ष के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला भी टूटा हुआ था. अंदर जाकर जांच करने पर कंप्यूटर कक्ष से चार मॉनिटर, चार माउस, चार की-बोर्ड, दो बैटरी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले.

 

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन व संबंधित शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी गई. चोरी की घटना से विद्यालय में हड़कंप मच गया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए थाना में आवेदन तैयार किया जा रहा था.

 

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही