Search

 
 
 

Jamtara News : बंद मकान से सोने के गहने और 50 हजार नकद ले उड़े चोर

Jamtara News : घटना का खुलासा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ, जब घर की रखवाली करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा. घर की स्थिति देखकर उसे चोरी की आशंका हुई. जांच करने पर घटना की जानकारी सामने आई. बताया जाता है कि चोरों ने मकान की बाउंड्री तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और फिर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
 
घर से चोरी
  • दुर्गापूजा में गांव गए थे मकान मालिक
  • बाउंड्री तोड़कर घर में घुसे चोर

Jamtara News :  शहर के साइडिंग रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने निशाना बनाया है. बताया जाता है कि मकान मालिक अर्णव साधु दुर्गापूजा में अपने गांव घसनिया गए थे. इसी का फायदा चोरों ने उठाया. चोरों ने मकान की बाउंड्री तोड़कर घर में घुसे और सोने के गहने, नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

 

इसे भी पढ़ें

 

सोने की चेन, पांच अंगूठियां और नकदी चोरी

घटना का खुलासा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ, जब घर की रखवाली करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा. घर की स्थिति देखकर उसे चोरी की आशंका हुई. जांच करने पर घटना की जानकारी सामने आई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर घर से सोने की एक चेन, पांच अंगूठियां और करीब 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं. हालांकि, चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जाना बाकी है.

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मकान मालिक से चोरी के संबंध में जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चोरों का पता लगाने के लिए घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही