Search

 
 
 

Jamtara News : तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मातम

Jamtara News: गांव के तीन दोस्त नहाने के लिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब में गए थे. नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया.
 
बच्चों के पड़े शव व रोते-बिलखते परिजन.

Jamtara News : जामताड़ा के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि गांव के तीन दोस्त नहाने के लिए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब में गए थे. नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए.


हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में चेगायडीह गांव निवासी जसीमुद्दीन अंसारी का पुत्र आर्यन अंसारी (5 वर्ष) ,तबारक अंसारी का पुत्र नासिर अंसारी (6 वर्ष) व सजाउदीन अंसारी का पुत्र अमर सोहेल (6 वर्ष) शामिल हैं.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई.परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही