Search

 
 
 

Jamtara News : कैशबैक व कार्ड बंद का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र केपारटोल बांस झुंड और ताराबहाल गांव में छापेमारी की और मौके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
 
  • 6 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

Jamtara :  साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र केपारटोल बांस झुंड और ताराबहाल गांव में छापेमारी की और मौके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीम अंसारी (24 वर्ष), कैफ अंसारी (19 वर्ष) और मुस्तकीम अंसारी (38 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं. 

 

 

कैशबैक व कार्ड बंद का झांसा देकर करते थे ठगी

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों को Ease My Deal ऐप के नाम पर फर्जी कैशबैक का संदेश भेजते थे. पीड़ितों को 1,999 कैशबैक मिलने का झांसा देकर मैसेज स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाता था. जैसे ही ग्राहक संदेश स्वीकार करता, ठगी की राशि आरोपियों के खाते में पहुंच जाती थी.

इसके बाद आरोपी उस रकम से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे. इसके अलावा एक आरोपी लोगों को क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर मोबाइल में एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवाता था. इससे ग्राहकों की गोपनीय बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी हासिल हो जाती थी, जिसके बाद साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था. 

 

देशभर में फैला था नेटवर्क

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम अंसारी पूर्व में भी साइबर अपराध के एक मामले में आरोपित रह चुका है.  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. पुलिस अब इनके अन्य सहयोगियों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है. 

 

इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही