Search

 
 
 

Jamtara News : दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक धनबाद रेफर

नारायणपुर थाना क्षेत्र के आशाडीह गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के आशाडीह गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोकीडीह गांव निवासी मोहन सिंह (40) बाइक से मुरलीपहाड़ी मोड़ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान आशाडीह गांव के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार से जा भिड़ी. दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

 


दूसरे घायल की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के तरमुंडा गांव निवासी 55 वर्षीय रसिक मोहली के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने रसिक मोहली की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही