Jamtara News : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गादीटांड़ के समीप शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाईक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, बोरवा गांव निवासी शमसुद्दीन मियां और सद्दाम अंसारी बाईक से अपने मेहमान के यहां बुधुडीह जा रहे थे.
इसी दौरान गादीटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर ले जाया गया.
वहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

