Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भगिना गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान नयाडीह गांव निवासी शिशिर मंडल (32) और उनके मामा संजय मंडल (40) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, शिशिर मंडल अपने मामा संजय मंडल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मंझलाडीह गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
दुर्घटना के बाद चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर नारायणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुट गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

