Search

 
 
 

Jamtara News : बजराघाट पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, नाव भी बंद करने का निर्देश

डीसी आलोक कुमार ने एनएच-419 पर जामताड़ा और धनबाद को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त बजराघाट पुल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. सुरक्षा के मद्देनजर पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बजराघाट पुल पर वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें


डीसी ने एनएच-419 पर जामताड़ा और धनबाद को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त बजराघाट पुल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. सुरक्षा के मद्देनजर पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. पुल के पास नावों से लोगों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही को भी तत्काल बंद करने को कहा. साथ ही सड़कों पर अनुपयोगी बिजली पोल लगाकर बनाए गए अनाधिकृत स्पीड ब्रेकरों को अविलंब हटाने को कहा.


डीसी ने रानीडीह स्टेडियम निर्माण को लेकर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सीओ से समन्वय बनाकर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. वहीं, खाद्यान्न गोदाम निर्माण में तेजी लाने औरर सरकारी विद्यालयों के परिसर से बिजली के नंगे तारों को हटाने का भी निर्देश दिया.


कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान पीवीटीजी बहुल गांवों में विशेष योजनाएं तैयार करने को कहा गया. डीसी ने इन गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के लिए पीडीएस दुकानों के स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ व सीओ मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही